भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अयोध्या में राम मंदिर परिसर के भीतर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अयोध्या में राम मंदिर परिसर के भीतर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। अन्नपूर्णा मंदिर राम मंदिर परिसर के सात मंदिरों में से एक है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के निर्माण कार्य के औपचारिक समापन के उपलक्ष्य में भगवा ध्वज फहराया था।

रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर पूरे अयोध्या में उत्सव का माहौल है। आज परंपरागत विधियों से राम मंदिर परिसर में यज्ञ, हवन और पूजन किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संत, महात्मा, धर्माचार्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज परकोटा में बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी किया। आज राम भक्तों के साथ ही अयोध्या के लगभग 1200 संतों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इससे पहले अयोध्या पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन भी किया।

Editor

Recent Posts

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

6 मिनट ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

8 मिनट ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

13 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्‍त करने के लिए अमरीका और ईरान की आज इस्‍लामाबाद में वार्ता

पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…

16 मिनट ago

आईपीएल क्रिकेट में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को छह विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा…

18 मिनट ago

एशियाई विकास बैंक ने चालू वित्‍त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान साढे छह प्रतिशत से बढ़ाकर 6 दशमलव नौ प्रतिशत किया

एशियाई विकास बैंक-एडीबी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को…

19 मिनट ago