रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की नासिक उत्पादन इकाई में बने पहले तेजस एलसीए एमके वन ए लडा़कू जेट विमान का अनावरण किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने एचटीटी-40 प्रशिक्षु विमान बनाने वाली इकाई का शुभारंभ किया। राजनाथ सिंह ने नासिक डिवीजन में निर्मित सुखोई-30, एलसीए और एचटीटी-40 विमानों की सराहना की और कहा कि इनकी उड़ान रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की उड़ान है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इनकी उड़ान रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की उड़ान है।
आज एक लाइट कॉम्बेक्ट एयरक्राफ्ट मार्क वन ने तेजस की थर्ड प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन हो रहा है। इसके साथ ही एचटीटी 40, एयरक्राफ्ट की सेकेंड प्रोडशन लाइन का भी उद्घाटन हुआ है। जब मैंने नासिक डिवीजन में तैयार किये गये सुखोई-30, एलसीए और एचटीटी-40 विमानों की उडान देखी तो मेरा सीना गर्व से चौडा हो गया। उनकी उडान में इस रूप में देख रहा था, ये भारत की आत्मनिर्भरता की उड़ान है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…
भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान…
पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…
श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…