भारत

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 47 टी-72 ब्रिज लेइंग टैंकों की खरीद के लिए हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री, आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड के साथ 1,561 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने भारतीय सेना के लिए 47 टैंक-72 ब्रिज लेइंग टैंक (बीएलटी) की खरीद के लिए आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड की इकाई हैवी व्हीकल फैक्ट्री के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी कुल लागत 1,560.52 करोड़ रुपये है। 21 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में रक्षा मंत्रालय और हैवी व्हीकल फैक्ट्री/आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

ब्रिज लेइंग टैंक एक महत्वपूर्ण उपकरण है जिसका उपयोग यांत्रिक फोर्स द्वारा आक्रामक/रक्षात्मक अभियानों के दौरान पुलों का निर्माण करने के लिए किया जाता है। यह टैंक और बख्तरबंद वाहनों के बेड़े को अभिन्न पुल बनाने की क्षमता प्रदान करता है। इससे युद्ध के मैदान में गतिशीलता और आक्रामक क्षमता बढ़ती है। वर्तमान समझौते के अन्तर्गत खरीद (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) होने से रक्षा में मेक-इन-इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना समग्र अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और देश में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कुलिश, एडीएसएस-प्‍लस जेसीए के लिए फिलीपींस के सुबिक खाड़ी पहुंचे

भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री…

2 घंटे ago

अमेरिका ने सऊदी अरब में सुरक्षा अलर्ट जारी किया

अमरीका ने सऊदी अरब में सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसके अंतर्गत सऊदी अरब में…

6 घंटे ago

डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा – ईरान युद्ध पर फैसले की स्थिति में अमरीका, जल्द बड़े घटनाक्रम के संकेत

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के साथ युद्ध को…

6 घंटे ago

यूपी एटीएस ने वाराणसी में झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी प्रमुख बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता मुठभेड़ में ढ़ेर किया

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के…

17 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के लिए…

17 घंटे ago

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और जापान के वायु आत्म-रक्षा बल के प्रमुख,…

17 घंटे ago