Defence News

रक्षा सचिव का दो दिवसीय ब्रिटेन का दौरा संपन्न; भारत-ब्रिटेन रक्षा परामर्श समूह की 24वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 16-17 अप्रैल, 2025 तक लंदन की दो दिवसीय यात्रा पूरी की है। यात्रा के दौरान, उन्होंने ब्रिटेन के साथ वार्षिक द्विपक्षीय रक्षा वार्ता के लिए एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। रक्षा सचिव ने लंदन में रक्षा मामलों के स्थायी उपसचिव डेविड विलियम्स के साथ भारत-ब्रिटेन रक्षा परामर्श समूह की 24वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की।

वार्ता के माध्यम से दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय व वैश्विक स्तर पर उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्य की समीक्षा की और रक्षा संबंधों को पहले से सशक्त बनाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। यह चर्चा वर्ष 2021 में घोषित व्यापक रणनीतिक साझेदारी और 2030 के रोडमैप के संदर्भ में हुई, जो दोनों देशों के बीच सहयोग को विस्तार देगी। भारतीय रक्षा सचिव ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल के साथ भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें तीनों सेनाओं के बीच सैन्य संबंधों को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहभागिता को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

राजेश कुमार सिंह ने यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा आयोजित भारत-ब्रिटेन रक्षा उद्योग गोलमेज सम्मेलन में प्रतिभागियों को भी संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने नौसेना प्रणालियों, ड्रोन, निगरानी, ​​रक्षा अंतरिक्ष और विमानन जैसे प्रमुख रक्षा क्षेत्रों में भारतीय स्टार्ट-अप की बढ़ती क्षमताओं का उल्लेख किया। रक्षा सचिव ने ब्रिटिश कंपनियों से इन सक्रिय नवप्रवर्तकों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाशने के लिए आग्रह किया और लागत प्रभावी तथा अत्याधुनिक समाधान प्रदान करने की उनकी क्षमताओं पर अपने विचार साझा किये।

रक्षा सचिव ने यह भी कहा कि भारत भविष्य में रक्षा उद्योग जगत की भागीदारी को दिशा देने के लिए औद्योगिक सहयोग रोडमैप विकसित करने के उद्देश्य से ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। उन्होंने ब्रिटेन की कंपनियों को उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में भारत के विशेष रक्षा गलियारों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, जहां पर वे राज्य स्तर पर बढ़ावा देने वाली योजनाओं तथा तेजी से विकसित हो रहे रक्षा विनिर्माण इकोसिस्टम का लाभ उठा सकती हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने इस्राइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से कड़ी सावधानी बरतने का परामर्श जारी किया

भारत ने इस्राइल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से क्षेत्र में वर्तमान स्थिति को…

60 मिनट ago

इसराइल और अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, इजराइल में आपातकाल घोषित

इस्राइल और अमरीका ने आज ईरान पर हमले किए। राजधानी तेहरान सहित ईरान के कई…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के अजमेर में राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान और 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आज के…

1 घंटा ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से आए 9 चीतों का स्वागत किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 28 फरवरी, 2026 को बोत्सवाना…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के 102वें दीक्षांत समारोह में 1.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं

उपराष्ट्रपति एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के 102वें…

4 घंटे ago

नीति आयोग ने आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम (एडीपी/एबीपी) के अंतर्गत फ्रंटियर 50 कार्यशाला का आयोजन किया

नीति आयोग ने 27 फरवरी, 2026 को आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम (एडीपी/एबीपी) के अंतर्गत…

4 घंटे ago