अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने इस्राइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से कड़ी सावधानी बरतने का परामर्श जारी किया

भारत ने इस्राइल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से क्षेत्र में वर्तमान स्थिति को देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने को कहा है। इस्राइल स्थित भारतीय दूतावास ने परामर्श में भारतीय नागरिकों से इस्राइल के अधिकारियों और गृह मोर्चा कमान द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

सभी भारतीय नागरिकों से निर्धारित आश्रय स्थलों के निकट रहने और अपने निवास या कार्यस्थल के आस-पास के सुरक्षित स्थानों से परिचित होने को कहा गया है। भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक इस्राइल के भीतर सभी गैर-जरूरी और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह भी दी गई है। भारतीय नागरिक किसी भी आपात स्थिति में तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से चौबीस घंटे हेल्पलाइन +972-54-7520711 और ईमेल cons1.telaviv@mea.gov.in इनके माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। परामर्श में कहा गया है कि दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ सम्‍पर्क में है और आवश्यकता के अनुसार अपडेट जारी करता रहेगा।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

7 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

9 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

9 घंटे ago