नई दिल्ली में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रक्षा रणनीतिक वार्ता की पहली बार शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य सुरक्षा परिप्रेक्ष्य पर चर्चा करना और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है। भारत के रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय शाखा की प्रमुख कैथलीन पीयर्स ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
मौजूदा रक्षा सहयोग पर दोनों देशों ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों विशेष रूप से प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, रक्षा उद्योग, समुद्री सुरक्षा और बहुराष्ट्रीय संबंध के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के साधनों की पहचान की। सह-अध्यक्षों ने सहयोग के उभरते क्षेत्रों और वैश्विक साझा हितों से संबंधित मुद्दों की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर भी प्रकाश डाला।
भारत ने सीटीएफ-150 की सफल कमान के लिए न्यूजीलैंड की सराहना की, जिसमें पांच भारतीय नौसेना कर्मियों को भी कर्मचारियों के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। दोनों पक्षों ने सूचना साझाकरण को बढ़ाने की दिशा में चल रहे व्हाइट शिपिंग (दो देशों की नौसेनाओं के बीच एक-दूसरे के समुद्री क्षेत्रों में वाणिज्यिक जहाजों के आदान-प्रदान समझौते से संबंधित) सूचना विनिमय के निर्माण के तरीकों पर भी चर्चा की।
भारत-न्यूजीलैंड रक्षा रणनीतिक वार्ता का गठन मार्च 2025 में दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन के तहत किया गया था, जो रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में एक ऐतिहासिक कदम है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, क्षमता निर्माण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग है। ये घटनाक्रम आपसी विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच गहरे संबंधों और क्रिकेट के लिए आपसी प्यार को दर्शाते हैं जो दोनों देशों को एक दूसरे से जोड़ता है। अगस्त 2024 में भारत की राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड यात्रा और मार्च 2025 में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक के साथ द्विपक्षीय संबंधों को गति मिली।
भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान कैथलीन पीयर्स ने 04 अगस्त, 2025 को नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से भी मुलाकात की।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 24 मार्च,…
रेल मंत्रालय ने पश्चिमी और पूर्वी रेलवे में दो महत्वपूर्ण रेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी…
भारत के औषधि नियंत्रक ने वजन घटाने वाली दवा (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला में नैतिक…
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…