भारत

रक्षा विभाग ने विशेष अभियान 4.0 के लिए तैयारी शुरू की

विशेष अभियान 4.0 के तैयारियों के एक चरण के तहत रक्षा विभाग ने विभिन्न मापदंडों जैसे सांसद संदर्भ, लोक शिकायत, अंतर-मंत्रालयी परामर्श, संसदीय आश्वासन और राज्य सरकार के संदर्भों में लंबित मामलों को चिन्हित किया है। विशेष अभियान 4.0 के कार्यान्वयन चरण (02-31 अक्टूबर, 2024) के दौरान आगे प्रतिधारण/छंटाई के मकसद से समीक्षा की जाने वाली भौतिक फाइलों की संख्या ( जो भी मामला हो) की भी पहचान की गई है। इन सभी मापदंडों को समर्पित विशेष अभियान 4.0 पोर्टल पर “लक्ष्य” के रूप में दर्ज किया गया है।

रक्षा विभाग ने पैन इंडिया स्वच्छता अभियान के लिए निरंतर आधार पर संपूर्ण दृष्टिकोण भी अपनाया है जो विशेष अभियान 4.0 के साथ-साथ चलेगा। इस प्रकार, पूरे भारत में कुल 3,832 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है। ये स्थान, रक्षा लेखा महानियंत्रक, सीमा सड़क संगठन, सैन्य अस्पताल, राष्ट्रीय कैडेट कोर महानिदेशालय, भारतीय तटरक्षक बल, सैनिक स्कूल, कैंटीन स्टोर विभाग, छावनियों के साथ-साथ नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी और हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग जैसे विभिन्न संगठनों से जुड़े हैं।

विभाग अपने स्वच्छता अभियान को दफ्तरों से निकलने वाले कबाड़, अप्रचलित आईटी उपकरण आदि का निपटान करके कचरे से धन पैदा करने और उनसे राजस्व उत्पन्न करने के सिद्धांत पर आधारित करने पर भी फोकस करेगा। कुल मिलाकर इस अभियान के तहत एक स्वच्छ और व्यवस्थित कार्यस्थल सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसकी मदद से उत्पादकता में भी इजाफा होगा।

रक्षा विभाग के संगठनों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वच्छता वीरों के अमूल्य और अथक योगदान की तहे दिल से सराहना करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

2 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

2 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

3 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

3 घंटे ago