मुख्य समाचार

रक्षा सचिव ने विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में भारतीय नौसेना के लिए फ्लीट सपोर्ट शिप्स (FSS) की पहली स्टील कटिंग की अध्यक्षता की

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने 10 अप्रैल, 2024 को विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) में भारतीय नौसेना के लिए फ्लीट सपोर्ट शिप्स (एफएसएस) की पहली स्टील कटिंग की अध्यक्षता की। एचएसएल में निर्माणाधीन एफएसएस, 44,000 टन के विस्थापन के साथ अपनी तरह का पहला है और ईंधन, पानी, गोला-बारूद और भंडार के साथ समुद्र में बेड़े की पुन:पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे नौसेना की परिचालन क्षमता और रणनीतिक पहुंच बढ़ेगी।

रक्षा सचिव ने यार्ड की क्षमता और क्षमता बढ़ाने के लिए स्लिपवे और प्रमुख आधारभूत अवसंरचना के आधुनिकीकरण की आधारशिला भी रखी। अत्याधुनिक 300टी गोलियथ क्रेन और स्लिपवे अपग्रेड की स्थापना सहित चल रहे आधारभूत अवसंरचना उन्नयन कार्यक्रम, एफएसएस और लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक जैसी भविष्य की परियोजनाओं को शुरू करने के लिए एचएसएल की क्षमता को और बढ़ाएंगे, जिससे आत्म निर्भर भारत पहल के तहत रक्षा और वाणिज्यिक क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने में इसकी भूमिका मजबूत होगी।

गिरिधर अरमाने ने अपने संबोधन में एचएसएल को सरकार की संपत्ति बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान जहाज निर्माण प्रवृत्ति से रक्षा और वाणिज्यिक दोनों क्षेत्र से आदेशों में आएगा और एचएसएल को किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

एचएसएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कमोडोर हेमंत खत्री (सेवानिवृत्त) ने एचएसएल के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए रक्षा सचिव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एफएसएस के निर्माण के महत्त्व को रेखांकित किया क्योंकि यह विशाखापत्तनम के आसपास लगभग 550 एमएसएमई को व्यवसाय प्रदान करता है और 3,000 से अधिक कर्मियों को रोजगार के अवसर प्रदान करता है।

समारोह में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

4 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

4 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

4 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

4 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

4 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

4 घंटे ago