दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में सभी 70 सीटों के रूझान प्राप्त हो गए हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटों पर बढ़त प्राप्त है। आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे है।
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेल, रिठाला, बिजवासन, मालवीय नगर, मुंडका, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, बवाना, शालीमार बाग, त्रिनगर, बल्लीमारन, मादीपुर, राजौरी गार्डन, कालकाजी, ओखला, हरीनगर, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, पालम, दिल्ली कैंट, कस्तूरबा नगर, आर.के. पुरम, छत्तरपुर, संगम विहार, विश्वास नगर, शाहदरा, घौंडा, करावल नगर और मुस्ताफाबाद, निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र नगर, सीलमपुर, बाबरपुर और त्रिलोकपुरी सीटों पर आगे है।
त्रिनगर सीट पर भाजपा के तिलक राम गुप्ता तीन हजार तीन सौ 73 मतों से, जबकि बवाना में रवीन्दर इंदराज सिंह दो हजार छह सौ 78 मतों से आगे चल रहे हैं। नजफगढ़ सीट पर नीलम पहलवान डेढ़ हजार से अधिक मतों से आगे है।
शाहदरा सीट पर भाजपा के संजय गोयल दो हजार दो सौ अधिक मतों से आगे हैं, जबकि करावल नगर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के कपिल शर्मा तीन हजार ऐ सौ से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
मुस्ताफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट पांच हजार सात सौ वोटों से आगे चल रहे हैं। शालीमार बाग सीट पर भाजपा की रेखा गुप्ता तीन हजार आठ सौ से अधिक मतों आगे चल रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम के एक दिन के दौरे के दौरान पांच हजार चार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मपुत्र नदी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने कल असम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल…