भारत

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

दिल्‍ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। पांच दिन का यह सत्र इस महीने की 28 तारीख तक चलेगा और इस दौरान कुल चार बैठकें होंगी। आवश्‍यकता पड़ने पर सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। सदन की कार्यवाही दिन के 11 बजे से शुरू होगी।

बजट सत्र के पहले दिन, सदन में दिल्‍ली परिवहन निगम-डीटीसी के कामकाज पर सीएजी रिपोर्ट प्रस्‍तुत की जाएगी। वहीं, मंगलवार को वित्‍त वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्‍तुत किया जाएगा। सदन में बजट पर चर्चा बुधवार को होगी और चर्चा पूरी होने के बाद अगले दिन विधानसभा में बजट को पारित किया जाएगा। बजट सत्र के अंतिम दिन निजी विधेयकों और संकल्‍पों पर चर्चा होगी।

वहीं, प्रतिदिन सदन में प्रश्‍नकाल भी होगा, जिसमें संबंधित मंत्री सदस्‍यों द्वारा पूछे गए विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों से जुड़े प्रश्‍नों का उत्‍तर देंगे। विधानसभा अध्‍यक्ष ने सभी सदस्‍यों से सत्र के दौरान सदन की गरिमा बनाए रखने और नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया है।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

5 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

5 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

5 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

5 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

5 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

5 घंटे ago