insamachar

आज की ताजा खबर

Delhi CM orders a judicial inquiry into the building collapse incident in Satya Niketan
भारत

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना की न्‍यायिक जांच के आदेश दिए, इमारत के मालिक के खिलाफ प्रा‍थमिकी दर्ज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने की घटना की न्‍यायिक जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इमारत के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के भी निर्देश दिए हैं। जो भी व्‍यक्ति इसके जिम्‍मेदार हैं, चाहे वह बिल्डिंग का मालिक है या अधिकारी है, क्‍योंकि बिल्डिंग पुरानी थी और इसमें कुछ कंस्‍ट्रक्‍शन का रेनोवेशन का काम चल रहा था। बेसमेंट में किसी प्रकार की खुदाई चल रही थी, जिसके कारण से पिलर जो है वो हिला और वह पूरी बिल्डिंग ढह गई। पीजी के नाते यह बिल्डिंग काम कर रही थी। बच्‍चे इसके अंदर थे और लगातार सभी एजेंसीज काम कर रही है। हमारे लिए सबसे महत्‍वपूर्ण है इन बच्‍चों की पहले जान बचाई जाए। दोषियों को छोडा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार यह फैसला घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने और हादसे के प्रारंभिक आकलन के बाद लिया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा बताया गया कि इस गंभीर घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसकी पूरी जवाबदेही तय की जाएगी और कानून के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कल देर रात एक और शव मिलने के बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें घटनास्‍थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पुलिस आयुक्त और एनडीआरएफ के महानिदेशक से बात कर घटनास्‍थल की स्थिति का जायजा लिया। श्री शाह ने कहा कि घायलों को सभी जरूरी चिकित्सा सहायता दी जा रही है। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने कहा है कि चार से अधिक मंजिल वाली सभी अवैध इमारतें तत्काल सील की जाएंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय का श्री वेंकटेश्वर कॉलेज आज इस हादसे के मद्देनजर बंद रहेगा। वहीं आर्यभट्ट कॉलेज ने भी आज शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *