भारत

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा भंग की; मुख्यमंत्री आतिशी ने अपना इस्तीफा सौंपा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद आज दिल्‍ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अपना त्‍याग पत्र सौंप दिया है। आतिशी ने आज सुबह राज निवास में उप-राज्‍यपाल को त्‍याग पत्र सौंपा।

आतिशी अपनी कालकाजी सीट बरकरार रखने में सफल रहीं। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी संयोजक और पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद से त्‍याग पत्र देने के बाद पिछले वर्ष सितंबर में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

इस बीच, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की सातवीं विधानसभा को 8 फरवरी से भंग कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर विजयी हुई। भाजपा की 26 वर्ष से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है। आम आदमी पार्टी ने केवल 22 सीटें जीती। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद अगले सप्ताह भाजपा सरकार बनाने का दावा कर सकती है।

मीडिया से बातचीत में भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा लोगों से किए गए वादों को पूरा करेगी और दिल्‍ली को विकसित राजधानी बनाएगी।

Editor

Recent Posts

भारत और विश्व बैंक ने पारंपरिक ऋण देने के अतिरिक्‍त अपनी साझेदारी का विस्तार करने पर चर्चा की

भारत और विश्व बैंक ने पारंपरिक ऋण देने के अतिरिक्‍त अपनी साझेदारी का विस्तार करने…

4 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस महीने के अंत में नई दिल्ली में आयोजित होने…

4 घंटे ago

BCCI ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कन्‍ट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए…

6 घंटे ago

पीएम मोदी ने फिर से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेश में विवाह आयोजन से बचने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की…

8 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर फिर से हमले किए

अमरीका ने ईरान में इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में आयोजित 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026…

8 घंटे ago