आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन और चिकित्सक के परामर्श से वंचित रखकर तिहाड़ जेल में उन्हें ‘‘धीमी मौत’’ की ओर धकेला जा रहा है।
पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित केजरीवाल इंसुलिन दिए जाने और अपने पारिवारिक चिकित्सक से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात कराए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जेल प्रशासन उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं कर रहा।
सौरभ भारद्वाज ने कहा, अरविंद केजरीवाल को 20-22 साल से डायबिटीज है। 12 साल से इन्सुलिन पर हैं। एक बार मरीज इन्सुलिन पर चला जाता है तो उसके शुगर को इन्सुलिन से ही काबू में रखा जा सकता है। दिल्ली में हर परिवार में एक डायबिटीज का मरीज है लोग सब जानते हैं। वे कह रहे हैं कि मुझे इन्सुलिन दीजिए, जेल प्रशासन उन्हें इन्सुलिन क्यों नहीं दे रहा?…क्या ऐसा तो नहीं कि अरविंद केजरीवाल जी की हत्या की साजिश की जा रही है?
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…