भारत

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दिया

कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को शनिवार को लिखे पत्र में लवली ने कहा कि वह पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद पर बने रहने में असमर्थ हैं। लवली ने पिछले साल अगस्त में अध्यक्ष पद संभाला था।

अरविंदर सिंह लवली ने लिखा, “दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया…”

दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “एक तरफ PM मोदी के नेतृत्व में मिशन और विजन वाली पार्टी और गठबंधन है और दूसरी तरफ एक ऐसा गठबंधन है जिसके भीतर ही विभाजन, असमंजस है और यह टुकड़े-टुकड़े पार्टी है। आज अरविंदर सिंह लवली ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। इन्होंने दिल्ली से ऐसे प्रत्याशियों को उतारा जिनका न ही दिल्ली और न ही उनकी पार्टी से कोई वास्ता था। जिस आम आदमी पार्टी का जन्म कांग्रेस को खत्म करते हुए हुआ। जिनके साथ पंजाब में कुश्ती है उनके साथ दिल्ली में मोहब्बत है। इसे जनता समझ रही थी और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता भी इससे तंग आकर अपनी निराशा को बयान कर रहे हैं इसलिए इस गठबंधन में जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कलेश ही चलता है।”

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

5 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

5 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

5 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

5 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

5 घंटे ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

6 घंटे ago