भारत

दिल्ली की अदालत ने 5 महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा नेता बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय किए

दिल्ली की अदालत ने 5 महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा नेता बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय किए। उन पर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। कोर्ट को बृजभूषण के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री मिली है। कोर्ट का कहना है, ”बृज भूषण के खिलाफ प्रत्येक पीड़ित के संबंध में धारा 354 और 354ए के तहत आरोप तय किए गए थे।”

अदालत का कहना है कि अदालत ने बृजभूषण को छठे पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों से बरी कर दिया है।

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “प्रथम दृष्टया आज कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किया है। चार्जशीट पहले लगी थी, जिसका मैंने विरोध किया था। जिसे कोर्ट ने नहीं माना। एक मामले को छोड़कर कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किया है। मैं कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। अब मेरे लिए रास्ते खुल गए क्योंकि जब आप चार्ज पर अपनी बात रखते हैं तो कोई गवाह, कोई साक्ष्य आप अलग से नहीं रख सकते। पुलिस ने जो चार्ज लगाया है उसी के आस-पास आपको रहना होता है। न्यायपालिका के फैसले का स्वागत है। विकल्प खुले हैं, इस प्रकरण का सामना किया जाएगा।”

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

6 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

7 घंटे ago