राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक अदालत ने कथित आबकरी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बुधवार को 13 अगस्त तक बढ़ा दी।
विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता की हिरासत भी 13 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी। न्यायाधीश ने इससे संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में सिसोदिया और कविता की न्यायिक हिरासत नौ अगस्त तक बढ़ा दी।
इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है। आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किये जाने के बाद न्यायाधीश ने यह आदेश पारित किया। अदालत ने 25 जुलाई को धनशोधन मामले में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी थी, जबकि भ्रष्टाचार मामले में उनकी हिरासत आठ अगस्त तक के लिए बढ़ाई गई थी।
उच्चतम न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही जांच से संबंधित मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी। हालांकि, वह अब भी तिहाड़ जेल में बंद हैं क्योंकि उन्होंने मामले में जमानत बॉण्ड नहीं भरा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री सीबीआई की जांच से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…