भारत

दिल्ली सरकार ने सत्य निकेतन इमारत गिरने की घटना के बाद कई अधिकारियों को निलंबित किया

दिल्ली सरकार ने सत्य निकेतन इमारत गिरने की घटना के बाद दक्षिण जोन के दिल्‍ली नगर निगम के उपायुक्त राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता रणवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता ललित कुमार, सहायक अभियंता सुनील चौहान और एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा इमारत के कथित मालिक को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि पूरी दिल्ली में उन इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया गया है जिनमें बिना मंज़ूरी के पांचवीं मंज़िल बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आस-पास के पीजी और इमारतों की भी बारीकी से जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। रेखा गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाली सभी इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई नीति लाई जाएगी। जिसके अंतर्गत पीजी, नर्सिंग होम, स्कूल और अन्य संस्थानों की इमारतों का समय-समय पर संरचनात्मक ऑडिट और इमारत सुरक्षा प्रमाणन अनिवार्य किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू

जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…

2 घंटे ago

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…

2 घंटे ago

उड़ीसा के नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…

2 घंटे ago

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…

2 घंटे ago

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

6 घंटे ago