विदेश मंत्री डॉ० सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में नीदलैण्ड्स के विदेश मंत्री डेविड वैन वील के साथ मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ० जयशंकर ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के व्यापार, रक्षा, नौवहन, जल, कृषि, स्वास्थ्य और संस्कृति सहित द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। डॉ० जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर, प्रतिभा गतिशीलता और नवीकरणीय में नए अवसरों को तलाशने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों मंत्रियों ने दोनों पक्षों के वैश्विक मुद्दों और बहुपक्षीय सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया। डॉ० जयशंकर ने कहा कि भारत, भारत-यूरोपीय संघ के निकटतम संबंधों के लिए नीदरलैण्डस के समर्थन को महत्व देता है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…