भारत

दिल्ली के उपराज्यपाल, परिवहन मंत्री ने इलेक्ट्रिक बस के बहुस्तरीय डिपो की आधारशिला रखी

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार में इलेक्ट्रिक बस के बहुस्तरीय डिपो की आधारशिला रखी। सक्सेना समारोह में मुख्य अतिथि तौर पर शामिल हुए, जबकि गहलोत विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। अधिकारियों का दावा है कि यह भारत का सबसे बड़ा बस डिपो होगा।

उन्होंने बताया कि यह डिपो 7.6 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में बनेगा और इसकी अनुमानित लागत 409 करोड़ रुपये होगी। इसमें 434 बस खड़ी की जा सकेंगी और इसमें इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, छत पर सोलर पैनल और मरम्मत के लिए 16 पिट होंगे। ‘नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन’ इस बहुमंजिला बस डिपो का निर्माण करेगा।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती…

1 घंटा ago

ब्राजील में लुला दा सिल्वा ने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराकर चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए

ब्राजील में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी सीनेटर…

1 घंटा ago

सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित…

17 घंटे ago