विनय मोहन क्वात्रा ने सोमवार को अमेरिका में भारत के नये राजदूत के रूप में कार्यभार संभाल लिया और दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम करते रहने की प्रतिबद्धता जताई। क्वात्रा (61) गत 14 जुलाई को भारत के विदेश सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह अमेरिका में भारत के नये राजदूत के रूप में सेवाएं देने के लिए सोमवार को वाशिंगटन पहुंचे। उन्होंने तरणजीत सिंह संधू की जगह ली, जो साल की शुरुआत में विदेश सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। संधू 2020 से 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत पद पर कार्यरत थे।
कार्यभार संभालने के तुरंत बाद क्वात्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्यभार संभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भारतीय दूतावास की टीम इस महत्वपूर्ण साझेदारी को मजबूत करने के लिए पूरी शिद्दत से काम करना जारी रखेगी।” क्वात्रा वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में वाणिज्य मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। विदेश सचिव नियुक्त किए जाने से पहले वह फ्रांस और नेपाल में भारत के राजदूत भी रह चुके थे।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…
प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…