दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समिति के कई सदस्यों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी महासचिव तरूण चुग, पार्टी के नेता मनजिन्दर सिंह सिरसा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा उपस्थित थे। पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा ही देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समुदाय की बेहतरी के लिए काम किया है और देश पर हुए हमलों का समुचित जवाब देने तथा जीत हासिल करने में सिख समुदाय का बहुत बडा योगदान है।
हमारे सिख भाईयों ने किस तरीके से देश के लिए अपनी कुर्बानी दी। जितने भी आक्रमण हुए उन सारे आक्रमणों पर मुंह-तोड़ जवाब देना और विजय हासिल करने में सिख भाईयों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे सिख कौम के हमारे लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हों, ये हमारे लिए गौरव की बात भी है, खुशी की बात भी है और मैं ये मानता हूं, कि अकेली भारतीय जनता पार्टी है जिसके माध्यम से हम देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा को हम आगे बढा सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…