भारत

दिल्‍ली: सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समित‍ि के कई सदस्‍यों ने बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण की

दिल्‍ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समित‍ि के कई सदस्‍यों ने आज भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी महासचिव तरूण चुग, पार्टी के नेता मनजिन्‍दर सिंह सिरसा और भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा उपस्थित थे। पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा ही देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत कर सकती है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समुदाय की बेहतरी के लिए काम किया है और देश पर हुए हमलों का समुचित जवाब देने तथा जीत हासिल करने में सिख समुदाय का बहुत बडा योगदान है।

हमारे सिख भाईयों ने किस तरीके से देश के लिए अपनी कुर्बानी दी। जितने भी आक्रमण हुए उन सारे आक्रमणों पर मुंह-तोड़ जवाब देना और विजय हासिल करने में सिख भाईयों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे सिख कौम के हमारे लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हों, ये हमारे लिए गौरव की बात भी है, खुशी की बात भी है और मैं ये मानता हूं, कि अकेली भारतीय जनता पार्टी है जिसके माध्‍यम से हम देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा को हम आगे बढा सकते हैं।

Editor

Recent Posts

TDB-DST ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के R&D सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…

53 मिनट ago

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

5 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

5 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

5 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

5 घंटे ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

5 घंटे ago