दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन-डीएमआरसी के रखरखाव कर्मियों ने आज रिकॉर्ड समय में मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच प्रभावित ब्लू लाइन के एक महत्वपूर्ण हिस्से को बहाल कर दिया। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि मोती नगर और कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशनों के बीच कुछ शरारती तत्वों द्वारा कथित तौर पर केबल को क्षतिग्रस्त करने के बाद ब्लू मेट्रो लाइन प्रभावित हुई थी। डीएमआरसी ने बताया कि मरम्मत कार्य करने के लिए 20 कर्मियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया और दोपहर 1 बजे प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया। कुल 140 मीटर केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी और इन कर्मियों ने मात्र 30 मिनट के रिकॉर्ड समय में मरम्मत का काम पूरा कर लिया।
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…
विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…
भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर उत्पाद शुल्क में तत्काल प्रभाव से 10…