दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवास में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों और दो भारतीय मददगारों को गिरफ्तार किया है। दक्षिणी दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार जैन ने बताया कि पिछले एक महीने में 12 बांग्लादेशियों को निर्वासित किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।
बंग्लादेशी इमीग्रेंट को लाने वाला रैकिट बस्ट किया है। इससे पहले दो रैकेट बस्ट किए गए थे। इस रैकिट में हमने अब तक दो बंग्लादेशी और दो इंडियन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो बंग्लादेशी जो हैं वो हसबैण्ड-वाइफ हैं। इसके अलावा दो हमने जो इंडियन पकड़े हैं उसमें एक नाम अमिलुइस्लाम है जो मेघालय असम का रहने वाला है और दूसरा आशीष मेहरा जो गुडगांव का रहने वाला है।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रह रहे अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…