दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से कथित रूप से मारपीट के संबंध में बृहस्पतिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की और ‘आप’ संयोजक के निजी सहायक बिभव कुमार को आरोपी बनाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मालीवाल पर कथित हमले को लेकर चुप्पी साधने के लिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। अधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को मामले में आरोपी बनाया गया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले को लेकर कुमार को शुक्रवार को तलब किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पी.एस. कुशवाह के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम द्वारा मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…