रिलायंस रिटेल ने भारत में ब्रिटिश ऑनलाइन खुदरा विक्रेता एएसओएस के उत्पाद बेचने के लिए साझेदारी की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि दीर्घकालिक लाइसेंसिंग समझौते के तहत रिलायंस रिटेल भारत में सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल पर एएसओएस का विशेष खुदरा भागीदार होगी।
ब्रिटिश फैशन ब्रांड एएसओएस के उत्पाद खास तौर पर युवाओं पर केंद्रित हैं। बयान के मुताबिक, यह समझौता एएसओएस की पहली देशव्यापी विशिष्ट खुदरा साझेदारी है। इसके पहले रिलायंस रिटेल ने अमेरिकी आभूषण विक्रेता टिफनी एंड कंपनी और फ्रांसीसी लक्जरी ब्रांड बैलेंसियागा जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ भी साझेदारी की है।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…