insamachar

आज की ताजा खबर

Delhi Police
भारत मुख्य समाचार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। नई दिल्ली में आज सुबह संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन या किसी अन्‍य कार्यक्रम की अनुमति के लिए कम से कम 10 दिन पहले आवेदन देना अनिवार्य है।

सात तारीख को इन्‍होंने एक एप्‍लीकेशन दिया था नई दिल्‍ली डिस्ट्रिक्‍ट में जिसमें उन्‍होंने इंटिमेशन दिया है कि वो दस तारीख को प्रदर्शन करने आ रहे हैं। एकाउंटिबिलेटी ऑफ सीएसी के रिगार्डिंग, इस इन्टिमेशन पर गौर किया गया और इसको कन्सिडर करते हुए आगे देखा गया कि नहीं ये बहुत ही कम समय में पहले तो प्राप्‍त हुआ है जो हमारे लिए लेटेस्‍ट गाइडलाइंस हैं कि हमें धरना के दस दिन पहले से यह चाहिए होता है और वो नहीं था।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि पहले दिल्ली पुलिस के दिशा-निर्देशों और पार्टी की ओर से दिए गए आश्वासनों का पालन न किए जाने के साथ-साथ मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अनुमति देने से इनकार करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू है।

संयुक्‍त पुलिस आयुक्‍त ने चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ दिल्ली पुलिस उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज रात नौ बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव दिया है। पुलिस ने इस संबंध में दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है।

पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में संवेदनशील स्थानों की ओर भीड़ के अनियंत्रित रूप से बढ़ने की आशंका व्‍यक्‍त करते हुए मेट्रो ट्रेनों की संख्या और फेरो को कम करने का भी अनुरोध किया है। जिन मेट्रो स्टेशनों पर प्रतिबंध का प्रस्ताव है, उनमें राजीव चौक, लोक कल्याण मार्ग, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ, पटेल चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ और मंडी हाउस भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये प्रतिबंध आज से लागू करने का प्रस्ताव है और स्थिति सामान्य होने तक कल तक जारी रह सकते हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *