भारत

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई स्‍कूलों में आज मिली बम की झूठी अफवाह के मामलें में दिल्‍ली पुलिस ने मामला दर्ज किया

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई स्‍कूलों में आज मिली बम की झूठी अफवाह के मामलें में दिल्‍ली पुलिस की विशेष शाखा ने मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामलें में गम्‍भीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सभी स्‍कूलों को ई-मेल के माध्‍यम से बम रखे होने की सूचना मिली थी, जो पूरी तरह से झूठी थी।

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कम से कम 100 विद्यालयों को बम से उड़ाने की ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद बुधवार को अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस बारे में सूचना मिलने के बाद अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचे, बच्चे कक्षाओं से बाहर निकल आए, कई छात्र रोने लगे, दमकल विभाग के वाहनों के सायरन की आवाज सुनायी दे रही थी जबकि विद्यालयों में स्वान दस्ते भी लगाये गए। विद्यालय परिसरों में बम होने का ईमेल मिलने के बाद विद्यालयों के बाहर कुछ ऐसा ही नजारा देखने के मिला। अभिभावक को अपने बच्चों को स्कूल छोड़े अभी लगभग एक घंटा ही हुआ था कि उन्हें स्कूल प्रशासन से संदेश मिला, जिसमें बताया गया कि उन्हें एक ई-मेल मिला है जिसमें छात्रों की सुरक्षा को लेकर धमकी दी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों के विभिन्न स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित ईमेल को अफवाह करार दिया है और अभिभावकों तथा छात्रों से नहीं घबराने की अपील की है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले में जरूरी कदम उठा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि अभी तक तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और आगे की जांच जारी है।

इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी आज दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से बात की और मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उपराज्यपाल सक्सेना ने सभी दोषियों की पहचान सुनिश्चित करने का दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि उपद्रवियों और दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाए। उपराज्‍यपाल ने बम रखे होने की सूचना वाले कई स्कूलों का दौरा भी किया।

Editor

Recent Posts

भारत और यूरोपीय संघ ने 93 अरब 50 करोड़ यूरो के होराइजन यूरोप प्रोग्राम पर बातचीत पूरी की

भारत और यूरोपीय संघ ने होराइजन यूरोप कार्यक्रम में भारत की भागीदारी को लेकर बातचीत…

1 घंटा ago

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं…

1 घंटा ago

अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन

पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न…

2 घंटे ago

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया।…

14 घंटे ago

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

16 घंटे ago