insamachar

आज की ताजा खबर

Delhi Police team returned from AAP MP Swati Maliwal's residence after four hours, complaint lodged with police
भारत

दिल्ली पुलिस की टीम चार घंटे के बाद आप सांसद स्वाति मालीवाल के आवास से लौटी, पुलिस में शिकायत दर्ज़

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल के साथि कथित तौर पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस की टीम बृहस्पतिवार को यहां चार घंटे से अधिक समय तक उनके आवास पर रही। AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपर पुलिस आयुक्त पी.एस. कुशवाहा के नेतृत्व में टीम घटना की जानकारी लेने के लिए अपराह्न एक बजकर करीब 50 मिनट पर राज्यसभा सदस्य मालीवाल के आवास पर गई। कुशवाहा के साथ महिला पुलिस अधिकारी भी थीं। यह तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी कि पुलिस ने मामले के संबंध में मालीवाल का बयान दर्ज किया है या नहीं। 

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *