बिज़नेस

दिल्ली दक्षिण सीजीएसटी अधिकारियों ने 7.85 करोड़ रुपये की जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया; चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) धोखाधड़ी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, सीजीएसटी दक्षिण दिल्ली कमिश्नरेट ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है, जिसमें दक्षिण दिल्ली स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा 7.85 करोड़ रुपये (लगभग) की राशि के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) दावे शामिल हैं।

जांच में 80 से ज़्यादा जीएसटीआईएन (वस्‍तु और सेवा कर पहचान संख्या) का दुरुपयोग पाया गया, जो मुख्य रूप से पालम/द्वारका इलाके में चार्टर्ड अकाउंटेंट के ईमेल आईडी और संपर्क नंबरों से जुड़े थे। सर्कुलर ट्रेडिंग में लगे 31 जीएसटीआईएन के एक मुख्य समूह की पहचान की गई, जिसमें वस्‍तु या सेवाओं की कोई वास्तविक आपूर्ति नहीं होती थी।

तलाशी की कार्यवाही 12 परिसरों में की गई जिसमें कई फर्में अस्तित्वहीन पाई गईं। तलाशी के दौरान, जांच से संबंधित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए। कई करदाताओं ने स्वीकार किया कि वे जीएसटी फाइलिंग के लिए पूरी तरह से चार्टर्ड अकाउंटेंट पर निर्भर थे। लॉगिन क्रेडेंशियल और फाइलिंग मुख्‍य रूप से उनके द्वारा नियंत्रित थे।

आरोपी द्वारा किए गए अपराध सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 132(1)(बी) और 132(1)(सी) के अंतर्गत आते हैं, जो धारा 132(5) के अंतर्गत संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध है और अधिनियम की धारा 132(1)(आई) के अंतर्गत दंडनीय है।, उक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 69(1) के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया और 7 मई 2025 को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उसे 21 मई 2025 तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह मामला प्रतिरूपण, क्रेडेंशियल दुरुपयोग और मिलीभगत वाले सर्कुलर ट्रेडिंग के माध्यम से जीएसटी ढांचे के व्यवस्थित दुरुपयोग को उजागर करता है। धोखाधड़ी के पूर्ण पैमाने को उजागर करने और अयोग्य इनपुट टैक्स क्रेडिट के सभी लाभार्थियों की पहचान करने के लिए सीजीएसटी अधिनियम, 2017 के अंतर्गत जांच जारी है।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

12 घंटे ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

12 घंटे ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

12 घंटे ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

12 घंटे ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

12 घंटे ago