दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने आज मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और भारत राष्ट्र समिति की नेता के0 कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि 7 मई तक बढ़ा दी। यह मामला निरस्त की गई दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन से जुड़ा है।
विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को अरविन्द केजरीवाल और के0 कविता दोनों को 7 मई को दोपहर 2 बजे वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करने का निर्देश दिया।
अदालत का यह आदेश केजरीवाल की उस याचिका को खारिज किए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल की उपस्थिति में अपने डॉक्टर के साथ रोजाना 15 मिनट के चिकित्सीय परामर्श की मांगी थी।
दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार करने के बाद 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था।
तेलंगाना की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के0 कविता को ईडी ने 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। बाद में उनके न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…