बिज़नेस

डिलीवरी कंपनियों ने 10 मिनट की डिलीवरी सेवा की समय सीमा हटाने पर सहमति जताई

सरकार के हस्तक्षेप के बाद प्रमुख डिलीवरी कम्‍पनियों ने 10 मिनट की डिलीवरी सेवा की समय सीमा हटाने पर सहमति जताई है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि डिलीवरी के समय को लेकर चिंताओं को दूर करने के लिए ब्लिंकिट, ज़ेप्टो, ज़ोमैटो और स्विगी सहित प्रमुख कंपनियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य गिग वर्कर्स के लिए अधिक सुरक्षा, संरक्षा और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों को सुनिश्चित करना है। सूत्रों ने बताया कि बैठक के बाद ई-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट ने निर्देश पर अमल करते हुए अपने ब्रांडिंग से 10 मिनट की डिलीवरी का वादा हटा दिया है। आने वाले दिनों में अन्य एग्रीगेटरों द्वारा भी इस निर्देश का पालन किए जाने की उम्मीद है।

अखिल भारतीय व्यापारी संघ-कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने इस निर्णय को मानवीय और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि इसमें डिलीवरी कर्मियों के जीवन और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह कदम गिग वर्कर्स की सुरक्षा और गरिमा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ टेलीफोन पर सार्थक बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से…

5 घंटे ago

भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक

भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का…

7 घंटे ago

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं।…

7 घंटे ago

केंद्र ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के अंतर्गत आवेदनों पर निर्णय लेने के लिए दो और अधिकार प्राप्त समितियों का गठन किया

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम – सीएए के तहत भारतीय नागरिकता…

8 घंटे ago