भारत

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे से दृश्यता बाधित, हवाई उड़ानों में देरी, मार्ग परिवर्तन या रद्द होने का अलर्ट जारी

दिल्ली और नोएडा में आज घने कोहरे से दृश्‍यता बाधित है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने कोहरे को देखते हुए अलर्ट और यात्रा परामर्श जारी किया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी फ्लाइट की ताज़ा जानकारी के लिए सम्‍बंधित एयरलाइन से संपर्क करें। एयर इंडिया ने अपनी सेवाओं में संभावित रुकावट के बारे में चेतावनी जारी की है। स्पाइसजेट ने भी परामर्श में कहा है कि दिल्ली से जाने और आने वाली उड़ानें खराब दृश्‍यता के कारण बाधित हो सकती हैं। इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता आज सुबह गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। आज सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 403 दर्ज किया गया।

इस बीच, मौसम विभाग ने इस महीने की 31 तारीख तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

4 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

5 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

5 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

6 घंटे ago