देश के उत्तरी भाग में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से कई विमानों और रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण लगभग 50 उड़ानों में देरी हुई।
दिल्ली आने वाली करीब 24 ट्रेन 5 घंटे तक की देरी से चल रही है। उत्तर रेलवे के सभी पांच मंडलों के 292 स्टेशनों पर घना कोर छाया हुआ है जिसकी वजह से आज दृश्यता 30 मीटर से 50 मीटर के बीच पहुंच गई। कम दृश्यता और घने कोहरे के कारण गोरखधाम एक्सप्रेस फराह का एक्सप्रेस कालिंदी एक्सप्रेस श्रम शक्ति एक्सप्रेस महाबोधि एक्सप्रेस मालवा एक्सप्रेस यूपी संपर्क क्रांति और अयोध्या एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें देरी से चल रही है।
रेलवे ने यात्रियों को हिदायत दी है कि मैं ट्रेनों में चढ़ने से पहले सही समय की जानकारी लें। वहीं दिल्ली हवाई अड्डे पर भी कई विमान देरी से उड़ान भर रहे हैं। खासकर बी विमान जो कैटेगरी के अनुरूप नहीं है यात्रियों को विमान के उड़ान भरने की सही जानकारी हासिल करने के लिए एयरलाइन से संपर्क करने की भी सलाह दी गई है।
इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक उत्तरी, पूर्वी और मध्य भारत में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। समूचे उत्तर भारत में शीतलहर और कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…