कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारत ने वर्ष 2025-26 में 37 करोड़ 80 लाख से अधिक खाद्यान्न उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है। शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आज एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानाकारी दी।
2025-26 के अंतिम अनुमानों के अनुसार जो खाद्यान का उत्पादन हुआ है, तीन सौ 78 दशमलव पांच-तीन बिलियन टन। ये ओवर ऑल खाद्यान का उत्पादन है, जो पिछले साल से दो सौ आठ लाख टन अधिक है। चावल का उत्पादन एक सौ 55 दशमलव एक-पांच जो पिछले साल से 49 लाख टन से भी ज्यादा है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गेहूं उत्पादन में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इसका उत्पादन रिकॉर्ड लगभग 12 करोड बीस लाख टन रहा। दलहन का उत्पादन भी पिछले वर्ष के लगभग 256 लाख टन से बढ़कर 272 लाख टन हो गया है। शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2026-27 के खरीफ मौसम का पहला अग्रिम अनुमान भी जारी किया।
उच्च तापमान और अनियमित बारिश के कारण महाराष्ट्रा, कर्नाटक, तेलांगना, आंध्रप्रदेश जैसे कई प्रमुख राज्यों में मिट्टी में नमी की कमी थी, लेकिन गंभीर मौसमी चुनौतियों के बावजूद भी हमारा ये जो खाद्यान का उत्पादक अनुमानित है, अगर पांच साल का एवरेज लगाएं तो उस एवरेज से छह, सात लाख अधिक है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- एनएसई वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते…
भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की।…