भारत

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) सचिव वी. श्रीनिवास ने बिम्सटेक के महासचिव इंद्र मणि पांडे के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) सचिव वी. श्रीनिवास ने 13 अगस्त, 2024 को बिम्सटेक के महासचिव इंद्र मणि पांडे के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें बिम्सटेक देशों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एनसीजीजी के बिम्सटेक देशों के साथ सहयोग पर चर्चा की गई।

बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए ‘बे ऑफ बंगाल’ पहल में भारत, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका शामिल हैं और इन सदस्य देशों के साझा हित हैं। एनसीजीजी श्रीलंका, म्यांमार, बांग्लादेश के लिए देश-विशिष्ट क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करता है। बिम्सटेक देशों में शासन की चुनौतियां समान हैं और हर देश एक-दूसरे से कुछ न कुछ सीख सकता है। एनसीजीजी अनुभवों को साझा करने और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का दस्तावेजीकरण करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इस बैठक में बातचीत सौहार्दपूर्ण और अनुकूल रही।

Editor

Recent Posts

फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई: तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिकंडतंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…

6 घंटे ago

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…

10 घंटे ago

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्‍बों का निरीक्षण किया

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…

10 घंटे ago