Defence News

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के बैंगडूबी आर्मी कैंप में अपने आउटरीच कार्यक्रम के तहत ‘समाधान अभियान’ का आयोजन किया

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के बैंगडूबी आर्मी कैंप में अपने आउटरीच कार्यक्रम के तहत ‘समाधान अभियान’ का आयोजन किया। इस अवसर पर सचिव (पूर्व सैनिक कल्याण विभाग) डॉ. नितेन चंद्रा ने कार्यक्रम के बीच में भूतपूर्व सैन्य कर्मियों के साथ बातचीत की। उन्होंने भूतपूर्व सैन्य कर्मियों के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी उपायों को और भी बेहतर बनाने के प्रति सरकार की वचनबद्धता की दोहराई।

डॉ. नितेन चंद्रा ने अपने विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के दौरान भूतपूर्व सैन्य कर्मियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी और उनसे प्राप्त हुए विचारों के आधार पर राज्य एवं जिला सैनिक बोर्ड, ईसीएचएस तथा पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के तहत अन्य एजेंसियों को पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान खोजने के लिए सक्रिय संचार व सहयोग तंत्र स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने भूतपूर्व सैन्य कर्मियों के लिए सरकार के अटूट समर्थन को दोहराया।

‘समाधान अभियान’ पूर्व सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदानों का सम्मान करने तथा उनके साथ सक्रिय रूप से जुड़ने और विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित उनकी शिकायतों का समाधान करने की एक पहल है।

‘समाधान अभियान’ अपनी सक्रिय सहभागिता एवं सार्थक संवाद के माध्यम से पूर्व सैनिकों के लिए एक अनुकूल माहौल बनाना चाहता है ताकि वे और आगे बढ़ सकें तथा समाज में अपना सकारात्मक योगदान दे सकें।

इस अभियान के दौरान महानिदेशक पुनर्वास मेजर जनरल एसबीके सिंह ने पूर्व सैनिकों के पुनर्वास के लिए उपलब्ध विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने भूतपूर्व सैन्य कर्मियों से उनके लिए उपलब्ध उद्यमिता के अवसरों का लाभ उठाने का भी आह्वान किया।

बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैन्य कर्मी दार्जिलिंग और पश्चिम बंगाल व बिहार के आसपास के जिलों से समाधान अभियान में भाग लेने के लिए आए। इस अवसर पर स्पर्श पेंशन व स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य कार्यों से संबंधित उनकी शिकायतों का समाधान भी किया गया।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

11 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

11 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

11 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

11 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

11 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

11 घंटे ago