बिज़नेस

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्ग अनुबंधों में बीमा ज़मानत बॉन्ड के कार्यान्वयन पर वर्कशॉप आयोजित की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपने अनुबंधों के लिए बीमा ज़मानत बॉन्डों (आईएसबी) के कार्यान्वयन पर नई दिल्ली में एक वर्कशॉप आयोजित की। इस वर्कशॉप का उद्देश्य बीमा ज़मानत बॉन्ड के कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा करना और इसे व्यापक रूप से अपनाने हेतु हितधारकों की भागीदारी को बढ़ावा देना था। इस वर्कशॉप को राजेंद्र कुमार, सदस्य (वित्त) एनएचएआई; ए.के. सिंह, सीजीएम (वित्त) एनएचएआई; एन.बी. साठे, सलाहकार, एनएचएआई; और मंदाकिनी बलोधी, निदेशक, वित्तीय सेवा विभाग ने अपने संबोधन दिए। वर्कशॉप में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों, बीमा कंपनियों, हाईवे ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचओएआई) और नेशनल हाईवे बिल्डर्स फेडरेशन (एनएचबीएफ) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वित्त मंत्रालय ने सभी सरकारी खरीदों के लिए बीमा ज़मानत बॉन्ड को बैंक गारंटी के समतुल्य बना दिया है। एनएचएआई बीमा कंपनियों और ठेकेदारों से बोली सुरक्षा और/या प्रदर्शन सुरक्षा जमा करने के एक अतिरिक्त तरीके के रूप में बीमा ज़मानत बॉन्ड का उपयोग करने का आग्रह कर रहा है। एनएचएआई को अब तक 164 बीमा ज़मानत बॉन्ड प्राप्त हुए हैं, जिनमें प्रदर्शन सुरक्षा के लिए 20 बॉन्ड और बोली प्रतिभूतियों के लिए 144 बॉन्ड शामिल हैं।

इस वर्कशॉप में दी गई जानकारी के अनुसार, लगभग 3,000 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 700 बीमा ज़मानत बॉन्ड विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा अब तक जारी किए जा चुके हैं। इन बॉन्डों (आईएसबी) की क्षमता को पहचानते हुए वर्कशॉप के दौरान पैनल सदस्यों ने एनएचएआई के अनुबंध प्रदान के वित्तीय साधन को इन्हें व्यापक रूप से अपनाने की हिमायत की। वर्कशॉप में विभिन्न चुनौतियों पर भी बात की गई और इस उपकरण को तेजी से अपनाने के लिए संभावित उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

बीमा ज़मानत बॉन्ड एक वित्तीय साधन है, जहां बीमा कंपनियां ‘ज़मानत’ के रूप में कार्य करती हैं और वित्तीय गारंटी प्रदान करती हैं कि ठेकेदार सहमत शर्तों के अनुसार अपने दायित्व को पूरा करेगा। ऐसे उपकरणों को व्यापक रूप से अपनाने से देश में बुनियादी ढांचे के विकास को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

10 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

10 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

10 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

10 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

10 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

10 घंटे ago