भारत

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग और FCI ने खाद्यान्न खरीद और वितरण की दक्षता तथा जवाबदेही बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने खाद्यान्न खरीद और वितरण की दक्षता तथा जवाबदेही बढ़ाने के लिए आज दिल्ली में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

समझौता ज्ञापन में एफसीआई डिपो के प्रदर्शन मानक सहित विशिष्ट प्रदर्शन मानक और जवाबदेही उपायों की रूपरेखा दी गई है। इनका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा संचालन के प्रबंधन में सार्वजनिक निधियों के उपयोग को अनुकूलतम बनाना है। एफसीआई डिपो के प्रदर्शन मानक में डिपो दक्षता मापदंड जैसे क्षमता उपयोग, परिचालन घाटा, सुरक्षा उपाय, डिपो में प्रक्रियाओं का आधुनिकीकरण और स्वचालन आदि शामिल हैं।

यह समझौता ज्ञापन एक पहल है जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में सुधार करने तथा एफसीआई संचालन और इसके डिपो के प्रदर्शन में समग्र वृद्धि के माध्यम से खाद्य सब्सिडी निधि का प्रबंधन उच्चतम स्तर की दक्षता के साथ किया जाना सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एफसीआई की स्थापना 1965 में संसद के खाद्य निगम अधिनियम,1964 संख्या 37 के तहत की गई थी, जिसका प्राथमिक कर्तव्य खाद्यान्नों की खरीद, भंडारण, संचालन/परिवहन, वितरण और बिक्री करना था।

निगम, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) की ओर से सार्वजनिक सेवा प्रदान करता है। इसका अपना कोई आय स्रोत नहीं है और इसके सार्वजनिक सेवा अधिदेश को पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा जारी खाद्य सब्सिडी के माध्यम से वित्तपोषित किया जाता है।

यह यथोचित है कि इस तरह के बड़े सार्वजनिक व्यय का मूल्यांकन उनकी लागत-प्रभावशीलता और पैसे के मूल्य के आधार पर किया जाए। इसके लिए महत्वपूर्ण परिचालन मापदंडों पर प्रदर्शन की बेंचमार्किंग और संस्थागत जवाबदेही स्थापित करना आवश्यक है।

Editor

Recent Posts

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: भारत न केवल नई तकनीकों का विकास कर रहा है बल्कि उन्‍हें तेजी से अपना भी रहा है – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत न केवल नई तकनीकों का विकास कर…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और…

2 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने अहमदाबाद में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया

आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप से, जहां मौजूदा चैंपियन भारत ने कल रात अहमदाबाद…

5 घंटे ago

कल शाम चाँद दिखाई देने के साथ ही आज से रमज़ान का पवित्र महीना शुरू

देश के कई हिस्सों में कल शाम चाँद दिखाई देने के साथ ही आज से…

5 घंटे ago

भारतीय खाद्य निगम ने वैश्विक भुखमरी से निपटने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ चावल आपूर्ति का महत्‍वपूर्ण समझौता किया

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने भूख से लड़ने के उद्देश्य…

6 घंटे ago

महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षण संस्‍थानों में मुस्लिम समुदाय के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण रद्द किया

महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षण संस्‍थाओं में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पांच…

23 घंटे ago