भारत

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, बिजली की मांग 239.96 गीगावाट पर पहुंची

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा और राजस्थान के फलोदी में पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया – जो इस साल देश में दर्ज अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सीट पर शनिवार को मतदान जारी है और लोग न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस के बीच घरों से मतदान के लिए निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

देश में बिजली मांग शुक्रवार को चालू सत्र की नई ऊंचाई 239.96 गीगावाट पर पहुंच गई। देश के विभिन्न हिस्सों में पारे के बढ़ते स्तर के कारण एयर कंडीशनर (एसी) और कूलर जैसे उपकरणों के अत्यधिक उपयोग के कारण बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है।

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बिजली की अधिकतम मांग या दिन में सबसे अधिक आपूर्ति शुक्रवार को 239.96 गीगावाट दर्ज की गई, जो इस साल गर्मी के मौसम में अब तक की अधिकतम है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

8 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

9 घंटे ago