भारत

इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख भारत पहुंचने के कारण DGCA ने विमानन कंपनियों से ज्वालामुखी की राख से रााख से बचने को कहा

इथोपिया में ज्‍वालामुखी विस्‍फोट से उठते धुंए और राख का गुबार कल रात भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्‍यों राजस्‍थान, गुजरात, महाराष्‍ट्र, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाकों तथा पंजाब को पार कर गया है।

ज्‍वालामुखी के इस गुबार से दृश्‍यता में कमी आई है और इसके पूर्व की ओर बढ़ने से हवाई यातायात बाधित हुआ है। नागरिक विमानन महानिदेशालय ने कल विमान संचालन कंपनियों और हवाई अड्डों को इससे संबंधित दिशा–निर्देश जारी किए हैं।

इस बीच, अकासा एयर, इंडिगो और केएलएम विमानन कंपनियों ने कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं। इथोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी रविवार को लगभग दस हजार वर्षों में पहली बार फटा। इससे लाल सागर के पार ओमान और यमन की ओर विशाल राख का गुबार उठा और पूर्व की ओर बढ़ गया।

मौसम विभाग ने कहा है इससे दिल्‍ली में वायु प्रदूषण के स्‍तर पर अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका नहीं है क्‍योंकि बादल की ऊँचाई 10 किलोमीटर से अधिक है। ये गुबार पूर्व की ओर बढ़ रहा है इसलिए इससे भारत में ज्‍यादा प्रभाव पड़ने की आशंका कम है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

6 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

7 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

7 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

7 घंटे ago