भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने भारत-म्यांमार सीमा (आईएमबी) पर स्थिति की व्यापक समीक्षा करने और राज्य में मौजूदा बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास की स्थिति की जानकारी हासिल करने के लिए 24 और 25 फरवरी, 2025 को मणिपुर का दौरा किया।
अपनी यात्रा के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, राज्य सुरक्षा सलाहकार, मणिपुर के मुख्य सचिव और मणिपुर के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की। डीजीएमओ ने भारतीय सेना की संचालन संबंधी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया, भारत-म्यांमार सीमा (आईएमबी) पर सुरक्षा स्थिति और सीमांत क्षेत्रों सहित राज्य में मौजूदा सुरक्षा संबंधी क्रियाकलापों का आकलन किया। उन्होंने प्रमुख हितधारकों के साथ बातचीत के दौरान ‘सरकार के समग्र दृष्टिकोण’ पर भी जोर दिया। यह विचार-विमर्श राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को सामान्य बनाने, विशेष रूप से सीमा प्रबंधन को बढ़ाने और आईएमबी पर सुरक्षा संबंधी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की आवश्यकता पर केंद्रित था।
लेफ्टिनेंट जनरल घई की यात्रा ने मणिपुर में स्थिरता और लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रणनीतिक पहलों को लागू करने के लिए सैन्य और राज्य के अधिकारियों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर बल दिया।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…