भारत

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज भी जारी

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज भी जारी रहेगी। लोकसभा में कल भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए लोक-कल्याण की योजनाओं सहित नरेन्‍द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर दिल्ली में आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में कथित रूप से विफल रहने पर निशाना सादा। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार पर झुग्गी झोंपड़ियों के हितों के विरुद्ध काम करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने दिल्ली में एक हजार सात सौ अवैध कॉलोनियों के निवासियों को स्वामित्व अधिकार देने के लिए केंद्र की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली में सड़कों की खराब हालत, वायु प्रदूषण और परिवहन व्यवस्था के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने सरकारी निवास पर ऐशो-आराम की सुविधाओं के लिए भारी खर्च करने का भी आरोप लगाया।

नेता विपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के संबोधन की आलोचना करते हुए कहा कि यह पिछले वर्षों का दोहराव ही था और इसमें केवल सरकार की उपलब्धियों का पुलिंदा पेश किया गया। राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए इस बात पर जोर दिया कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है।

उन्होंने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र की साझेदारी घटने पर भी सवाल उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की प्रमुख मेक इन इंडिया पहल सैद्धांतिक तौर पर अच्छा कदम है, लेकिन इसे सफलतापूर्वक लागू नहीं किया जा सका है। उन्होंने उत्पादन पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। राहुल गांधी ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा कि संविधान सर्वोपरि है और वही देश को दिशा देने का काम जारी रखेगा।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि जब भी महाकुंभ का उल्लेख होता है तो कांग्रेस खुश नहीं होती है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अब तक 35 करोड़ लोग भाग ले चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह मानती है कि देश चलाने का अधिकार केवल उसी को है।

अन्य सांसदों ने भी चर्चा के दौरान अपनी बात रखी। समाजवादी पार्टी के नरेश चंद्र उत्तम पटेल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण में न्यूनतम समर्थन मूल्य- एमएसपी गारंटी का उल्लेख न होने की बात कही।

तृणमूल कांग्रेस की डॉक्‍टर काकोली घोष दस्तीदार ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में खाद्य महंगाई और कृषि ऋण को माफ करने की कोई बात नहीं की गई।

शिव सेना-यूबीटी के अरविंद गणपत सावंत ने किसानों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं का उल्लेख किया। लेकिन उन्‍होंने शिक्षा प्रणाली में असमानताओं के बारे में चिंता जताई। चर्चा में कई अन्य सांसदों ने भी भाग लिया।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये अग्रिम जारी किए

केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…

9 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा के गवर्नर जनरल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…

9 घंटे ago

UIDAI ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया

लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…

10 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष मलबा सक्रियता से हटाने और कक्षा में ही अंतरिक्ष सेवा प्रदान करने के कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा का हैदराबाद में उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…

10 घंटे ago