डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत करने की घोषणा की है। कोविड महामारी के दौरान डोमिनिका को राहत उपलब्ध कराने और दोनों देशों की साझेदारी मजबूत करने में योगदान के लिए प्रधानमंत्री मोदी को डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन गयाना में इस महीने की 19 से 21 तारीख तक आयोजित होने वाले कैरिबियाई समुदाय और साझा बाज़ार शिखर सम्मेलन में यह सम्मान प्रदान करेंगी। डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार भारत ने कोविड महामारी के दौरान डोमिनिका को एस्ट्राज़ेनेका कोविड वैक्सीन की 70 हजार डोज़ की आपूर्ति की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी में डोमिनिका की सहायता की है। डोमिनिका में जलवायु समायोजी भवन निर्माण और सतत विकास को बढ़ावा देने में भी प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने कहा कि यह सम्मान डोमिनिका के साथ प्रधानमंत्री मोदी की एकजुटता के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है और यह सम्मान प्रदान करना डोमिनिका के लिए गौरव की बात है।
इस सम्मान की स्वीकृति में प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्ष की वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग पर बल दिया। उन्होंने डोमिनिका और कैरिबियाई लोगों के लिए काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…