भारत

डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया

डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका को दिए गए समर्थन और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देते हुए ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट भी उपस्थित थे। गयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली, बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली, ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डिकॉन मिशेल, सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री फिलिप जे. पियरे और एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन भी समारोह में उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने यह सम्मान भारत के लोगों और दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को समर्पित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और ज्यादा विस्तारित एवं प्रगाढ़ होंगे।

यह पुरस्कार समारोह 20 नवंबर, 2024 को गयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित किया गया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

6 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

6 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

6 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

8 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

8 घंटे ago