भारत

भारत और गयाना ने स्वास्थ्य, हाइड्रोकार्बन, कृषि और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दस समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और गयाना ने स्वास्थ्य, हाइड्रोकार्बन, कृषि और अन्‍य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दस समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। चिकित्सा उत्पादों, जन औषधि योजना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान गयाना में यूपीआई प्रणाली लागू करने और प्रसार भारती तथा गयाना के राष्ट्रीय संचार नेटवर्क के बीच प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के बीच कल शाम जॉर्जटाउन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

रक्षा के क्षेत्र में करीबी सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। मुझे खुशी है कि पिछले वर्ष भारत द्वारा दो डोनियर एयरक्राफ्ट गयाना को सप्लाई किए गए हैं। हम स्कॉलरशिप और ट्रेनिंग के माध्यम से गयाना के सैनिकों की कैपेसिटी बिल्डिंग में अपना योगदान देते रहेंगे।

एक संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और गयाना इस बात पर सहमत हुए हैं कि सभी मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति का उपयोग किया जाना चाहिए।

बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इरफान अली ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के अन्‍तर्गत जॉर्जटाउन में एक पौधा भी लगाया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

7 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

7 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

7 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

9 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

9 घंटे ago