अंतर्राष्ट्रीय

डॉनल्‍ड ट्रंप ने शांति वार्ता का हवाला देते हुए ईरान पर नए सैन्य हमले रोके

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने युद्ध समाप्ति वार्ता में मिली सफलता का हवाला देते हुए ईरान पर नए सैन्य हमले रोक दिए हैं। इससे पहले ट्रंप ने धमकी दी थी कि ईरान के तेल उद्योग पर कब्ज़ा करके युद्ध को और बढा़या जाएगा। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने ईरान के उच्च स्तरीय नेतृत्व के साथ हुई बातचीत में हुई प्रगति को इस अचानक बदलाव का कारण बताया। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि नाजुक युद्धविराम को बढ़ाने के लिए चल रही वार्ता में भी प्रगति हुई है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने का समझौता लगभग पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि इस पर सप्ताह के अंत में यूरोप में हस्ताक्षर किए जाएंगे। ट्रंप ने ये टिप्पणियां कल व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में कीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार न रखने और न ही खरीदने पर सहमत हो गया है। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता सुनिश्चित करेगा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर पाए, जिसे उन्होंने तेहरान के खिलाफ अमरीकी प्रशासन के दबाव अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया।

अमरीका के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा, जिससे क्षेत्र में हफ्तों से चल रहे सैन्य तनाव और समुद्री व्यवधानों के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर दबाव कम होने की संभावना है।

कल अमरीका और ईरान के बीच एक दूसरे पर हमले हुए, जिससे पश्चिम एशिया में पूर्ण युद्ध फिर भड़कने का खतरा मंडरा रहा है। इस सप्ताह में तीसरी बार दोनों पक्षों के हमलों ने पश्चिम एशिया को स्तब्ध कर दिया है, हालांकि युद्ध के शुरुआती हफ्तों की तुलना में हमले सीमित रहे हैं।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाट में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला 2026’ में कुल 64.52 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली…

18 मिनट ago

सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई योजना के तहत नए आवेदन आमंत्रित किए

केन्द्र सरकार ने चिकित्सा उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से…

26 मिनट ago

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसत पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को खारिज किया

अमरीका के प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव…

29 मिनट ago

छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर रेलवे कल से दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 31 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…

15 घंटे ago

37,500 करोड़ रुपये की कोयला/लिग्नाइट सतह आधारित गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना का दूसरा चरण सम्‍पन्‍न

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…

15 घंटे ago

भारतीय डाक और इंडिगो ने मिलकर 15 उड़ानों में डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण संचालित किया

संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिगो के सहयोग से डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण आयोजित…

15 घंटे ago