उत्तराखंड के चार धामों में से एक गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व के अवसर पर उत्तरकाशी जिले में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। आज दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर शुभ अभिजीत मुहूर्त में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की मौजूदगी में मंदिर के कपाट विधिवत बंद कर दिए गए। इस अवसर पर मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया था। इस वर्ष अब तक उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री धाम में आठ लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। साथ ही रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम और उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कल भाई दूज के दिन दोनों धामों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस बीच रुद्रप्रयाग जिले में बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है।
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…
भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए…