कश्मीर घाटी में अनंतनाग जिले के हलकन गली क्षेत्र में आज दोपहर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में दो आतंकी मारे गये। श्रीनगर स्थित चिनार कोर की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार क्षेत्र में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू की।
हलकन गली के निकट संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती दी। इसके बाद आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गये। इन आतंकियों की अभी पहचान नहीं हुई है। अंतिम समाचार मिलने तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी थी।
इस बीच, श्रीनगर शहर के खन्यार क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। क्षेत्र में सुरक्षा बलों की घेराबंदी और खोज-बीन के बाद मुठभेड शुरू हुई।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…