दक्षिणी इज़राइल के मुख्य अस्पताल पर आज सुबह ईरानी मिसाइल के हमले से व्यापक क्षति हुई है और कई लोग घायल हो गए। इस बीच, इज़राइल-ईरान संघर्ष में परमाणु संयंत्रों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर नए हमलों में वृद्धि हुई है। सोरोका अस्पताल पर हमला नागरिक चिकित्सा सुविधाओं को निशाना बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
इजरायली बलों ने कथित तौर पर ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर भी हमला किया। सैन्य अधिकारियों के अनुसार तेहरान के आसमान पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सैन्य हस्तक्षेप पर विचार कर रहे हैं क्योंकि संघर्ष पश्चिम एशिया में फैलने का खतरा है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने वाशिंगटन को सख्त चेतावनी दी है कि ईरानी क्षेत्र पर किसी भी अमेरिकी हमले के गंभीर परिणाम होंगे।
ईरान ने आज सुबह इजरायल पर 14वीं बार हमला किया है, जिसमें उसने निर्धारित लक्ष्यों पर 25 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि गाव-याम में इजरायली सेना के साइबर कमांड मुख्यालय और एक खुफिया केंद्र पर हमला किया गया। एक मिसाइल कथित तौर पर तल अवीव के पास एक ऊंची इमारत और कई आवासीय इमारतों पर गिरी। इजरायल की राष्ट्रीय बचाव सेवा के अनुसार, हमलों में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं।
रिपोर्टों से यह भी संकेत मिलता है कि इजरायली स्टॉक एक्सचेंज की इमारत को नुकसान पहुंचा है। इजरायली अधिकारियों ने अब तक ईरानी हमलों में कम से कम 24 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिसमें सबसे गंभीर घटनाओं में से एक सोरोक्का अस्पताल पर सीधा हमला शामिल है, जो संघर्ष शुरू होने के बाद से चिकित्सा बुनियादी ढांचे पर सबसे बडा आक्रमण है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…